प्रयागराज में राहुल गांधी के युवाओं से संवाद में फंसा पेच
नई दिल्ली, 5 अगस्त - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल की अनुमति कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने निरस्त कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व स्थानीय कांग्रेसी कार्यवाहक अध्यक्ष से उनके आवास पर मिलने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम आठ अगस्त को केपी इंटर कॉलेज मैदान पर प्रस्तावित है और वहां कार्यक्रम कराने के लिए कांग्रेस ने कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह से अनुमति लेने के बाद निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था। कार्यवाहक अध्यक्ष की ओर से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी को पत्र जारी कर पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त करने की सूचना दी गई है।

