दतिया में कांग्रेस का पलड़ा भारी


दतिया, 3 अगस्त -  दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के छठे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4,809 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,331 मत प्राप्त हुए हैं। इस राउंड के बाद कांग्रेस 1,478 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही है।

सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह की मजबूत बढ़त

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5580 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4071 वोट और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 660 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1509 वोटों की बढ़त हासिल की। सात राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के कुल 31,436 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के 28,141 वोट और आजाद समाज पार्टी के 10,451 वोट हो गए हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 3295 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 140 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि शेष बूथों की गिनती जारी है।

#दतिया
#उपचुनाव