कुरुक्षेत्र पहुंची संत शिरोमणि रविदास महाराज की कलश यात्रा

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त -:- कुरुक्षेत्र पहुंची संत शिरोमणि रविदास महाराज की कलश यात्रा,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, की फूलों की वर्षा जिला कुरुक्षेत्र में आज श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा शहर पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के बताए समता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

#कुरुक्षेत्र