कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में  विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त - जिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता का शव घर मे ही पंखे से लटका हुआ मिला है। मृतक काजल की 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 में शादी हुई थी,पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

#कुरुक्षेत्र
#हरियाणा