बीजेपी जनता को धोखा देने के लिए बांकीपुर, दतिया उपचुनाव जानबूझकर हारी : अखिलेश यादव


नई दिल्ली, 5 अगस्त - समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव जानबूझकर हारने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता को धोखा देने के लिए दोनों उपचुनाव हारी।

अखिलेश ने सपा के संस्थापक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ के दौरान बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोग जानबूझकर उपचुनाव हारे, क्योंकि वे देखना चाहते थे कि क्या बिना बेईमानी किए चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा ने बांकीपुर और दतिया में वह मॉडल नहीं अपनाया, जो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अपनाया था। वे जनता को धोखा देने के लिए उपचुनाव हारे। ये लोग चर्चा कर रहे हैं कि अब विपक्ष के लोग ईवीएम की बात नहीं करेंगे।”
 

#बीजेपी जनता