भूकंप के झटकों से कांपा कोलंबिया, 132 लोगों की मौत
कोलंबिया, 11 अगस्त- दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में बीती रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई है। अब तक 132 लोगों की मौत और करीब 570 लोगों के घायल होने की खबर है।
अधिकारियों के अनुसार, देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल भी प्रभावित हुए हैं।
भूकंप के बाद 7 हवाई अड्डों पर काम रोक दिया गया है और 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एक आपातकालीन समिति बुलाई है।
#भूकंप के झटकों से कांपा कोलंबिया
# 132 लोगों की मौत

