ईरान युद्ध का असर: ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, समर्थन में सिर्फ 31 फीसदी अमेरिकी

वाशिंगटन डी.सी, 25 अगस्त - ईरान के साथ लंबे संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। रॉयटर्स इप्सोस के ताजा सर्वे में यह बात सामने आई है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर भी लोगों का समर्थन घटा है।
 
सर्वे के मुताबिक, केवल 31 फीसदी अमेरिकी ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थन में हैं। मार्च में यह आंकड़ा 37 फीसदी था। इसी महीने की शुरुआत में यह 34 फीसदी था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों में भी युद्ध को लेकर समर्थन कम हुआ है। ताजा सर्वे में 69 फीसदी रिपब्लिकन लोगों ने युद्ध का समर्थन किया। मार्च में यह आंकड़ा 77 फीसदी था। रिपोर्ट के अनुसार, कुल समर्थन में आई गिरावट की एक बड़ी वजह रिपब्लिकन समर्थकों का बदलता रुख है।
सर्वे में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष लंबे समय तक चल सकता है। महीने की शुरुआत में यह आंकड़ा 80 फीसदी था। अमेरिका और ईरान के बीच यह युद्ध अब छह महीने से जारी है।

#ईरान
# ट्रंप