नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी महामंत्री, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नई दिल्ली, 17 अगस्त - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया।
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
#नितिन नवीन
# स्मृति ईरानी
# वसुंधरा राजे

