इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही: कई इमारतें और मकान ढहे, अब तक 38 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 15 अगस्त - इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे कई इमारतें और मकान ढह गए तथा कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। शुरुआती भूकंप के बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) भी महसूस किए गए। बीकेएमजी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे घबराए हुए कई लोग सुरक्षित जगह के लिए सड़कों पर भागे। 

 
#इंडोनेशिया
# भूकंप
# इमारतें