अयोध्या पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग: रामलला और हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या, 15 अगस्त - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां बजरंगबली के दर्शन किए। 
हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास ने उन्हें मंदिर की महत्ता बताई। दर्शन-पूजन के उपरांत सहवाग ने अयोध्या के साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

 
#अयोध्या पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग: रामलला और हनुमानगढ़ी में टेका माथा