पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले पर सुधांशु त्रिवेदी का केजरीवाल पर हमला
नई दिल्ली, 13 अगस्त - भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा निशाना साधा है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि जब अदालत में उनकी सरकार का कथित झूठ सामने आ गया है, तो क्या वह अपनी सरकार से इस्तीफा मांगेंगे।
उन्होंने संसद में लगातार हो रहे हंगामे पर भी विपक्ष को घेरा। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा में झूठ, संसद में हंगामा और अदालत द्वारा उठाए गए सवाल पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाते हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि छात्र हितों की बात करने वालों की तथाकथित नैतिकता अब सवालों के घेरे में है।

