शिक्षा पर चर्चा को लेकर गौरव गोगोई का अमित शाह पर हमला
नई दिल्ली, 11 अगस्त- राम मंदिर दान में कथित चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब संसद में शिक्षा के मुद्दे पर दो दिन चर्चा हुई, तब अमित शाह कहां थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चर्चा में अपने विचार रखे, लेकिन अमित शाह ने इसमें हिस्सा क्यों नहीं लिया।
गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष पिछले 15 दिनों से सदन में उनकी मौजूदगी की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्र के अंत में अचानक बहस में शामिल होने का प्रयास किया जा रहा है।
गोगोई ने पैलेट गन चलाने के आदेश को लेकर भी जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही ‘दान चोरी’ के मुद्दे पर भी संसद में चर्चा की मांग की।

