ज्ञानेश भारती बने अंडमान-निकोबार के मुख्य सचिव

नई दिल्ली, 10 अगस्त - नीट-पेपर लीक के बाद झारखंड में लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्तियों में धांधती के आरोप लगे हैं। गड़बड़ियों का नया मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। यहां विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एमएलसी परवथारेड्डी चंद्रशेखर रेड्डी ने शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने डीएससी-2025 भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। रेड्डी ने कहा कि पार्टी परीक्षा रद्द करने या नियुक्त उम्मीदवारों को हटाने की मांग नहीं कर रही। वे अनियमितताओं की व्यापक जांच और योग्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरमा नवीन प्रकरण डीएससी अनियमितताओं का मुख्य बिंदु है। नवीन, एससीईआरटी के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं और उन पर प्रश्न-पत्र तैयार करने में शामिल होने के बावजूद शीर्ष रैंक हासिल करने का आरोप है। अभ्यर्थियों ने दावा किया कि प्रश्न-पत्र छात्रों और कोचिंग केंद्रों के बीच प्रसारित किए गए थे। रेड्डी ने खेल कोटा भर्ती में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नियमों को सरकारी आदेशों से दरकिनार कर वरीयता दी गई। वाईएसआरसीपी के राज्य समन्वयक सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने 10 अगस्त को राज्य भर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुख्यालयों पर विशाल रैलियां आयोजित करने को कहा।
 

 
#ज्ञानेश भारती