JPSC-JSSC मामला: छात्रों और सरकार के बीच बैठक खत्म

रांची, 9 अगस्त - रांची में छात्रों और सरकार के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। हालांकि, बैठक में वास्तव में क्या फैसला हुआ, इसको लेकर सरकार या छात्र पक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
बैठक में 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने पर सरकार के तैयार होने की बात सामने आई है। इसके अलावा बैकलॉग परीक्षाओं की जांच कराने और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार (रिफॉर्म) करने पर भी सहमति बनने की जानकारी है।
 
पूरे मामले में परीक्षा से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने की बात भी बैठक में सामने आई है। इसके अलावा TDPL एजेंसी की ओर से अब तक संचालित कराई गई परीक्षाओं की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
सूत्रों के अनुसार, टीडीपीएल एजेंसी की ओर से संचालित परीक्षाओं में से तीन परीक्षाओं को रद्द करने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 
#JPSC-JSSC
# छात्रों
# सरकार