प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद

प्रयागराज, 8 अगस्त - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे। शाम छह बजे केपी ग्राउंड में वह छात्रों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में संवाद करेंगे।

#प्रयागराज
# राहुल गांधी
# केपी ग्राउंड