ओडिशा के सिमिलिपाल में दुर्लभ'मेलानिस्टिक बाघिन मृत पायी गई 


बारीपदा (ओडिशा), 8 अगस्त (भाषा) ओडिशा में मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ'मेलानिस्टिक बाघिन मृत पाई गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 'मेलानिस्टिक बाघ के शरीर पर काली धारियां इतनी घनी होती हैं कि उसका रंग लगभग काला दिखाई देता है।     सिमिलिपाल बाघ अभ्यारण्य के क्षेत्र निदेशक प्रकाश चंद्र गोगिनेनी ने बताया कि सिमिलिपाल पहाडिय़ों में एक उच्च ऊंचाई वाली घाटी के मुख्य क्षेत्र अपर बारहाकामुडा में देव नदी के पास एक पांच वर्षीय बाघिन का शव पाया गया है।उन्होंने कहा,''छह अगस्त की शाम को बाघिन की मौत की सूचना मिलने पर हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। उसकी मौत कुछ ही समय पहले हुई थी और उस पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं थे।'

#ओडिशा