उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा 

हापुड़, 8 अगस्त - उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा, "हापुड़ जनपद में मुझे भगवान शिव भक्तों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ करने का अवसर मिला। मेरठ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पुष्प वर्षा के साथ शिव भक्तों का स्वागत कर रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में हम हापुड़ में आज पुष्प वर्षा करके शिव भक्तों का स्वागत कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा बहुत ही सुगमता के साथ संपन्न हो रही है। 

प्रयागराज में कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर उन्होंने कहा, "सदन चल रहा है। जहां-जहां अपनी बात कहने का अवसर सांसदों को मिलता है, वहां राहुल गांधी और INDI गठबंधन के लोग व्यवधान पैदा करते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राहुल गांधी के जाने या न जाने का कोई मतलब इसलिए नहीं निकलता क्योंकि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता मोदी-योगी के शासन को पसंद करती है। 

 
#उत्तर प्रदेश
# नरेंद्र कुमार कश्यप
# कांवड़ यात्रियों