यूपी: आग बुझाने के दौरान दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), 4 अगस्त - ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में आग बुझाने के अभियान के दौरान एक इमारत की दीवार और लोहे का बीम गिरने से दो फायर ब्रिगेड कर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य फायरकर्मी घायल हो गए।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स चिप निर्माण करने वाली कंपनी में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान इमारत की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से फायरकर्मी तीर्थपाल सिंह और रोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य फायर ब्रिगेड कर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

