दिल्ली में बारिश ने बदला पॉश इलाके का नजारा, सड़क पर कार नहीं रबर बोट दौड़ती दिखी
नई दिल्ली, 8 अगस्त - दिल्ली की बारिश जब अपना रंग दिखाती है तो पॉश और आम इलाकों का फर्क जैसे कुछ देर के लिए गायब हो जाता है। सड़क पर पानी भर जाए तो कार हो या बाइक, हर किसी की रफ्तार थम जाती है। लेकिन ग्रेटर कैलाश-2 से सामने आए एक वीडियो में एक शख्स ने जलभराव के बीच रास्ता निकालने का ऐसा तरीका खोज लिया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। सड़क पर गाड़ियों की जगह रबर बोट तैरती दिखाई दी।
#दिल्ली
# बारिश
# पॉश इलाके
# सड़क
# रबर बोट

