झारखंड: प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
रांची (झारखंड), 9 अगस्त - रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने बताया कि आज उनकी भूख हड़ताल का सातवां दिन है।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों से मुलाकात की।
#झारखंड: प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

