हजारीबाग, झारखंड: हाथियों के उत्पात के कारण एक ही परिवार के चार लोगों समेत 6 लोगों की मौत
हजारीबाग, झारखंड: गोंडवार गांव में हाथियों के उत्पात के कारण एक ही परिवार के चार लोगों समेत 6 लोगों की मौत हो गई।सदर हजारीबाग SDM आदित्य पांडे ने कहा, "...जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि जल्द ही मुआवजा मिल जाए। हम वन विभाग से बात करके ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर हैं। इसके लिए, हम ट्रेनिंग देंगे और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए हर मुमकिन सावधानी बरतेंगे। प्रशासन लोगों के साथ है... हम वन विभाग के साथ मिलकर जो भी ज़रूरी कदम होंगे, उठाएंगे।"
#हजारीबाग
# झारखंड

