राजस्थान: सीकर गणेश्वर तीर्थ धाम के गालव कुंड में सूटकेस में धमाका
* सभी पहलुओं सेकी जा रही है जांच
राजस्थान: सीकर के नीम का थाना इलाके में गणेश्वर तीर्थ धाम के गालव कुंड में संदिग्ध युवकों द्वारा कथित तौर पर फेंके गए सूटकेस में धमाका हुआ। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नीम का थाना से CID टीम और जयपुर से बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि धमाका पानी के संपर्क में आने से हुआ था। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है: रेंज
#राजस्थान: सीकर

