कई दिशाओं में बदल रहा है मौसम का मिजाज
देश में मौसम कई दिशाओं में बदल रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पूर्वोत्तर में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना है। दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा और हल्की गर्मी महसूस होगी। तटीय क्षेत्रों में तेज और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी है।
फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है।

