बेंगलुरु: पिता ने दो नाबालिग बेटियों की हत्या की, खुदकुशी की कोशिश का भी आरोप

बेंगलुरु, 11 अगस्त- बेंगलुरु में 5 और 10 साल की दो नाबालिग बहनों की उनके पिता द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना एक होटल में हुई।

आरोपी पिता की पहचान 40 वर्षीय एसजी इमरान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उसने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस को कथित तौर पर आरोपी द्वारा छोड़ा गया एक नोट भी मिला है, जिसमें वैवाहिक विवाद और पत्नी को लेकर संदेह का जिक्र है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरु जीके मिथुन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों व मकसद का पता लगाने में जुटी है।

 
#बेंगलुरु: पिता ने दो नाबालिग बेटियों की हत्या की
# खुदकुशी की कोशिश का भी आरोप