यह पहली बार है जब मैंने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों को विरोध करते देखा है - प्रियंका गांधी वाड्रा
नई दिल्ली, 11 अगस्त - विपक्ष के ख़िलाफ NDA सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद पहुंचीं। इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "यह पहली बार है जब मैंने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों को विरोध-प्रदर्शन करते देखा है। कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर तो किया। अब उन्हें (अमित शाह) आकर बयान देना चाहिए।"
#Priyanka Gandhi

