संसद मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर अमित शाह दे सकते हैं जवाब

नई दिल्ली, 13 अगस्त- संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 20 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र के दौरान नीट पेपर लीक और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर संसद में चर्चा की पेशकश की है। उम्मीद है कि समय निर्धारित होने पर अमित शाह आज इस मुद्दे पर जवाब दे सकते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष अमित शाह से सिर्फ भाषण नहीं चाहता, बल्कि पहले यह जवाब चाहता है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इससे पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष तैयार हो तो संसद सत्र का समय बढ़ाया जा सकता है।

 
#संसद मानसून सत्र का आज आखिरी दिन
# जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर अमित शाह दे सकते हैं जवाब