हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली

यमुनानगर , 15 अगस्त यमुनानगर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता अधिकार के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी भी है। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल तकनीक, उद्योग, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने का आह्वान किया।

 

#हरियाणा