जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित

 

जालंधर, 15 अगस्त: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर जिले के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में 17 अगस्त, 2026 (सोमवार) को छुट्टी घोषित की।

इस मौके पर उन्होंने उन स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों की कड़ी मेहनत की भी सराहना की, जिन्होंने अपने बेहतरीन और देशभक्ति से भरे प्रदर्शन से जिला स्तरीय समारोह में चार चांद लगा दिए।

#जालंधर