जालंधर के अवतार नगर में डबल मर्डर, पत्नी और पिता की ह.त्या का आरोप

जालंधर, 12 अगस्त (दविंदर)- जालंधर के अवतार नगर में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हीरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, परिवार के चार बच्चे जब स्कूल से वापस घर पहुंचे, तब उन्हें घर में हुई वारदात का पता चला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मीडिया से बातचीत करते हुए एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद हत्या की वारदात हुई।

हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि करीब 45 वर्षीय हीरा वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 
#जालंधर के अवतार नगर में डबल मर्डर
# पत्नी और पिता की ह.त्या का आरोप