विपक्ष के विरोध पर गृह मंत्री शाह की दो टूक- मैं कल तीन बजे विरोधियों के सभी सवालों का जवाब दूंगा

नई दिल्ली, 12 अगस्त: विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह शुक्रवार की दोपहर तीन बजे उनके सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने विपक्ष से सवालों की सूची लोकसभा अध्यक्ष को देने को कहा है। शाह ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। संसद के मानसून सत्र का आज 18वां दिन है। विपक्ष कई दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में पुलिस की कथित ज्यादती अन्य मुद्दों पर जवाब की मांग कर रहा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरुवार को कहा कि वह कल दोपहर तीन बजे तक सभी सवालों का जवाब देंगे। 

विपक्ष के विरोध पर गृह मंत्री अमित शाह ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, सभी लोग अपने सवाल लिखकर दें। मैं कल तीन बजे सभी सवालों का जवाब दूंगा।

#विपक्ष