संसद के बाहर कांग्रेस और विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

नई दिल्ली, 30 जुलाई- कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने गुरुवार को संसद के मकर द्वार (मकर गेट) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं।

विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को सीजेपी (CJP) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने इस मामले में जवाबदेही तय करने और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

 
#संसद के बाहर कांग्रेस और विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
# प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल