लोगों का ध्यान भटकाने के लिए SIT बनाई गई, चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
नई दिल्ली, 29 जुलाई - समाजवादी पार्टी की MP डिंपल यादव ने कहा, "लोग अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर आए थे, और उन्होंने भगवान राम के चरणों में दान और योगदान दिया था, लेकिन BJP के लोगों और उनके साथियों ने इस दान को भी निगल लिया। अयोध्या में इतनी बड़ी घटना हुई। हमारे मुख्यमंत्री भी लगातार अयोध्या जा रहे थे... यह हमारे राज्य के मुख्यमंत्री की भी ज़िम्मेदारी है कि वे बताएं कि यह घोटाला कैसे हुआ। SIT का गठन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ़ एक औपचारिकता है ताकि ऐसे मुद्दे दब जाएं।" उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी सदन में सभी ज़रूरी मुद्दों को ज़ोर-शोर से उठाने की पूरी कोशिश करेगी।"
#Dimple Yadav

