तिब्बत के पास किंघई में ट्रेनिंग के दौरान चीनी पैराट्रूपर की मौत: रिपोर्ट
बीजिंग, 11 अगस्त चीनी सेना ने बताया है कि मई में तिब्बत से सटे किंघई प्रांत के गोलमुद में ट्रेनिंग के दौरान हुए एक हादसे में एक पैराट्रूपर की मौत हो गई।
हांगकांग के अखबार 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने मंगलवार को सरकारी मीडिया की रविवार को छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अनहुई प्रांत के हुआइयुआन काउंटी के रहने वाले शिया शियुआन के साथ यह हादसा 27 मई की सुबह एक तय ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान हुआ, जब वे हवा में उड़ रहे विमान से नीचे कूदे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल का यह पैराट्रूपर ज़मीन पर गिर गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। चीनी सेना में हाल के समय में हुए कई हादसों और मौतों की खबरों के बीच यह जानकारी सामने आई है।
हुआइयुआन काउंटी के अधिकारियों के बयान के अनुसार, जून में शिया को - जो 2021 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में शामिल हुए थे - "शहीद" का दर्जा दिया गया और मरणोपरांत 'थर्ड-क्लास मेरिट साइटेशन' (सम्मान) से नवाज़ा गया।

