'फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं': सुप्रीम कोर्ट ने किया सावधान

नई दिल्ली, 13 अगस्त - सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लोगों को एक फर्जी वेबसाइट को लेकर सावधान किया है। यह वेबसाइट खुद को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के रूप में पेश कर रही है। कोर्ट की रजिस्ट्री ने चेतावनी दी कि इसके जरिए लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराने की कोशिश की जा सकती है।
रजिस्ट्री ने sp-court-in.com को फर्जी वेबसाइट बताया है। लोगों से इस वेबसाइट पर कोई भी निजी या वित्तीय जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया है। साइबर अपराधी इसके जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 
#सुप्रीम कोर्ट