नालसार के 2026 बैच पर BCI का यू-टर्न: सीजेआई विवाद के बीच कुछ घंटों में हटाई एनरोलमेंट रोक

नई दिल्ली, 13 अगस्त - बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के 2026 में स्नातक हुए पूरे बैच के एनरोलमेंट पर लगाई गई रोक वापस ले ली है। बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने गुरुवार देर शाम जारी नए आदेश में कहा कि परिषद ने मामले पर विस्तार से चर्चा की और ताजा रिपोर्ट के आधार पर पाया कि बड़ी संख्या में छात्र निर्दोष हैं। नए आदेश के मुताबिक, नालसार के सभी छात्र अपनी पसंद के स्टेट बार काउंसिल में एनरोलमेंट करा सकेंगे।
यह विवाद नालसार के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें आमंत्रित किए जाने की पुष्टि की गई थी, हालांकि दीक्षांत समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई थी और विश्वविद्यालय उनके जवाब का इंतजार कर रहा था। नालसार के छात्रों के एक वर्ग ने CJI के समारोह में शामिल होने का विरोध किया था।

 
#नालसार