Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन
चमोली, 13 अगस्त - उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान 18 से ज्यादा मजदूर सुरंग में ही फंस गए और घायल हो गए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। मौके पर प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।
#Uttarakhand
# चमोली
# THDC

