अमित शाह के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी पर फंसे राहुल गांधी: विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
नई दिल्ली, 14 अगस्त - लोकसभा सचिवालय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर 'असंसदीय' टिप्पणी करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है। यह मामला सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान की गई उनकी टिप्पणियों से जुड़ा है।
लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के आरोपों से संबंधित दो नोटिस दिए गए हैं। 14 अगस्त को जारी पत्र में संयुक्त सचिव एच. राम प्रकाश ने बताया कि ये नोटिस भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और संजय जायसवाल ने दिए हैं।
#अमित शाह
# राहुल गांधी

