एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल
नई दिल्ली, 4 अगस्त- संसद पुस्तकालय भवन के एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान संसद के मौजूदा सत्र और विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।
#एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी
# अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल

