Bypolls: उपचुनाव नतीजों पर नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 3 अगस्त - बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है और बांकीपुर तथा दतिया के नतीजों पर गंभीरता से आत्ममंथन करेगी। नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी और उनका भरोसा और मजबूत करने का प्रयास करेगी। वहीं गुजरात की मंजालपुर सीट पर मिली जीत के लिए उन्होंने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा तीनों विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। वहीं उन्होंने स्वीकार किया कि बांकीपुर और दतिया में पार्टी को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इन दोनों सीटों के परिणामों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी।
 

 
#Bypolls
# उपचुनाव
# नितिन नवीन