प्रशांत किशोर की जीत पर बोलीं मीसा भारती

पटना, 3 अगस्त - बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। फिलहाल प्रशांत किशोर करीब 18000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंतिम चरण की गिनती होना बाकी है। इसी बीच नेताओं के बयान भी चर्चा में आ गए हैं। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने लगातार बढ़त बनाए रखी तो राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने इसे लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। वहीं, भाजपा नेताओं ने जनादेश स्वीकार करते हुए नतीजों की समीक्षा की बात कही। बांकीपुर का चुनाव परिणाम अब राजनीतिक बयानबाजी का भी केंद्र बन गया है। प्रशांत किशोर ममेत कई नेताओं के बयान सामने आए हैं... आइए, सभी बयानों को विस्तार से जानते हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा का 30 साल पुराना गढ़ 30 दिनों में ढह गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि बिहार की राजनीति को संदेश देने वाला चुनाव था। उन्होंने कहा कि उनकी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चाहती है कि राज्य को एक ईमानदार और सक्षम मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के विकास, पलायन रोकने और बेरोजगारी कम करने पर अधिक ध्यान देने की अपील भी की।

#प्रशांत किशोर
# मीसा भारती