जनता के सामने एक नया विकल्प जनसुराज का है - प्रशांत किशोर

वैशाली (बिहार), 23 अगस्त - जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव में लोगों को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी, पीएम मोदी की आलोचना करेंगे और पीएम मोदी राहुल गांधी की आलोचना करेंगे। दोनों से पूछना चाहिए कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या क्या है। बिहार की सबसे बड़ी समस्या पलायन, भ्रष्टाचार, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था है। उस पर ना राहुल गांधी कुछ कह रहे हैं और ना ही पीएम मोदी बोल रहे हैं। जनता इस बार झांसे में नहीं आने वाली है। जनता के सामने एक नया विकल्प जनसुराज का है। 

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "...2020 से तेजस्वी यादव यदि ये मुद्दे उठा रहे थे तो उन्होंने बीच में उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कोई सुधार क्यों नहीं किया?... उन्हें ये भी नहीं पता कि बिहार की समस्याएं क्या हैं..."

#जनता के सामने एक नया विकल्प जनसुराज का है - प्रशांत किशोर