बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत; दतिया में कांग्रेस, मांजलपुर में BJP की सीट कायम

पटना, 3 अगस्त - बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के संस्थापक को कुल 64,151 वोट मिल हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वहीं, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी मात्र 14,273 वोट हासिल कर सकीं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिलने हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी को 6,016 वोटों से हरा दिया है। दूसरे नबंर पर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले हैं।

 
#बांकीपुर
# प्रशांत किशोर
# दतिया
# कांग्रेस
# मांजलपुर