राष्ट्रमंडल खेल 2026: डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर भावुक हुईं सीमा कालीरमना

नई दिल्ली, 3 अगस्त- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट सीमा कालीरमना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सचमुच बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "2025 में मैं किसी भी चैंपियनशिप से पदक नहीं ला पाई थी, जिसका मुझे बहुत दुख था। लेकिन अब मैं देश के लिए एक पदक लेकर आई हूं। उस पिछले अनुभव से मुझे काफी सीख मिली और आज मैं बेहद खुश हूं।"

सीमा ने आगे कहा, "यह खुशी तब और दोगुनी होगी जब हम एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतकर लाएंगे। हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक में हिस्सा लेना और पोडियम पर जगह बनाना होता है। यह मेरा भी सपना है और मैं उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हूं।"

 
#राष्ट्रमंडल खेल 2026: डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर भावुक हुईं सीमा कालीरमना