भारी बारिश से पुंछ में भूस्खलन, सरकारी स्कूल और कई घर तबाह
पुंछ (जम्मू-कश्मीर), 3 अगस्त- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर स्थित सुरहोती (सरौती जबरान) गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में एक सरकारी स्कूल की इमारत और कई रिहायशी मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।
इसके अलावा, दर्जनों अन्य घरों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
#भारी बारिश से पुंछ में भूस्खलन
# सरकारी स्कूल और कई घर तबाह

