तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में नतमस्तक हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल

अमृतसर, 3 अगस्त (सुरिंदरपाल सिंह वरपाल)- बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेककर सरबत के भले की अरदास की। इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह तथा उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान सनी देओल ने गुरु साहिब की पावन निशानियों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 
#तख्त श्री हरिमंदिर जी
# पटना साहिब में नतमस्तक हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल