पिस्ट/ल की नोक पर चेन लूट ले गए दो बदमाश, टायर पंचर का बहाना बनाकर कार रुकवाई

अंब, 14 अगस्त (हरपाल सिंह कोटला) - जिला ऊना के उपमंडल अंब में बड़ूही-जोल मार्ग पर नीलकंठ मंदिर के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने टायर पंचर होने का बहाना बनाकर कार रुकवाई और पिस्टल की नोक पर महिला से चेन लूटकर फरार हो गए।
पीड़िता कविता शर्मा, जो पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं और अपनी बहन के घर जोल जा रही थीं, के अनुसार बदमाशों ने मोटरसाइकिल कार के आगे खड़ी कर दी। इसके बाद उसकी बेटी के गले पर बंदूक तानकर आभूषण लूट लिए और महिला के गले की चेन लेकर फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने पास में घास काट रही एक महिला से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इसी दौरान वहां से एक बस भी गुजरी, लेकिन किसी ने मदद के लिए नहीं रोका।

 
#कार
# अंब