PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर भड़की CJP, कहा- हर जिले में जन्म ले रहा जंतर-मंतर

नई दिल्ली, 15 अगस्त - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस्तेमाल किए गए 'दिमागी नक्सल' शब्द को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने वाले शिक्षित युवाओं को नक्सली कहना उचित नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद अब अपने अंत के करीब है, लेकिन कुछ लोग 'दिमागी नक्सल' की सोच के साथ हिंसा और अशांति फैलाने के अवसर तलाशते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही।
प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दिमागी नक्सल या जो भी नाम दिया जाए, यह नहीं चलेगा। शिक्षित युवाओं को केवल इसलिए नक्सली कैसे कहा जा सकता है क्योंकि वे सरकार से सवाल पूछते हैं? उन्होंने सरकार पर समस्याओं के समाधान में विफल रहने का आरोप भी लगाया। दास ने अपने पोस्ट में लिखा, 'घंटियां बज रही हैं। जागरण शुरू हो चुका है।

 
#PM मोदी
# CJP