मॉस्को में बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन की मौत 


 मॉस्को, 24 दिसंबर रूस की राजधानी मॉस्को में  एक बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट उस स्थान के पास हुआ, जहां कुछ दिन पहले कार बम धमाके में एक वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हुई थी।  खबर के अनुसार, दो पुलिस अधिकारियों ने शहर की येलेत्स्काया स्ट्रीट पर एक पुलिस वाहन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जब वे उसे हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़े, तभी उसने विस्फोट कर दिया। इस धमाके में दोनों पुलिसकर्मियों और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।      'द मॉस्को स्टेट ट्रैफिक इंस्पेक्टरेट ने मृत अधिकारियों की पहचान पुलिस लेफ्टिनेंट इल्या क्लिमानोव (24) और मैक्सिम गोर्बुनोव (25) के रूप में की है।      समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, तीसरे व्यक्ति को संदिग्ध हमलावर माना जा रहा है, जिसकी पहचान फॉरेंसिक विशेषज्ञ डीएनए जांच के जरिए कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। चैनल के अनुसार, उसका संबंध यूक्रेन की खुफिया एजेंसी से हो सकता है। 

#मॉस्को बम विस्फोट