नेपाल त्रासदी: बाढ़ ही नहीं, भूकंप का भयंकर प्रकोप भी झेल चुका है हरे रंग वाला घर

काठमांडो, 1 सितंबर - नेपाल में 26 अगस्त को त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान तेज बहाव के बीच हरे रंग की एक इमारत खड़ी दिखाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बाहर से देखने पर यह इमारत बाढ़ के सामने मजबूती से खड़ी नजर आई, लेकिन इसके अंदर मौजूद छह लोगों के लिए वह समय बेहद डरावना था। घर की मालकिन लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि परिवार उस वक्त चारों तरफ बढ़ते पानी और टूटते मकानों के बीच फंस गया था।
 
 

#नेपाल
# बाढ़