पश्चिम एशिया: ईरान ने भारत से लगाई युद्ध खत्म कराने की गुहार, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी से की अपील
बिश्केक, 31 अगस्त - ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत से पश्चिम एशिया में शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए अपनी कूटनीतिक ताकत का इस्तेमाल करने की अपील की है। ईरानी मीडिया एजेंसी तस्नीम न्यूज के मुताबकि पेजेश्कियान ने कहा कि भारत अपने संपर्कों का इस्तेमाल संबंधित पक्षों को युद्ध और खूनखराबे से दूर करने तथा बातचीत और समझौते की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कर सकता है। साथ ही यह भी कहा कि ईरान ने कभी युद्ध का स्वागत नहीं किया। लगातार संघर्ष से न ईरान को फायदा है, न पूरे क्षेत्र को और न ही मानवता को। उन्होंने यह बात किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन और शंघाई प्लस शिखर बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में कही।
#पश्चिम एशिया
# ईरान
# भारत

